फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deadline, no pits filled

समय सीमा समाप्त, नहीं भरे गए गड्ढे

Thu, 15 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 15 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deadline, no pits filled
इंदरगढ़ से ताहपुर सड़क मार्ग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

योगी ने सत्ता संभालते ही 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश जारी किया था। ई टेंडरिंग प्रक्रिया से ठेका उठा। समय सीमा समाप्त होने में कुछ घंटो का फासला रह गया है, लेकिन सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्य में युद्ध स्तर पर जुटे पीडब्लूडी विभाग व ठेकेदारों ने ग्रामीणों की दुश्वारियां और अधिक बढ़ा दी हैं। योगी सरकार का फरमान बेअसर दिखाई दे रहा है। पीडब्लूडी की माने तो महज दस फीसदी काम शेष रह गया है।

विज्ञापन


जिले में लोक निर्माण विभाग ने 520 मार्गों को गड्ढायुक्त माना था। इन मार्गों की कुल लंबाई 1012 किलोमीटर है। विभाग दावा कर रहा है कि इन मार्गों में महज दस फीसदी काम शेष रह गया है। लगभग सभी मार्गों को गड्ढामुक्त कर लिया गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थलीय रिपोर्ट और ही कुछ बयां कर रही है। इंदरगढ़ से ताहपुर मार्ग मार्ग पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका। कुछ भाग में गिट्टी डाली गई थी, लेकिन तबसे कोई सुध नहीं ली गई। जलालाबाद-गुगरापुर मार्ग में भी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जलालाबाद मार्ग पर तो बरसात में हुए गड्ढों को भी नहीं भरा गया है। भोजापुर मार्ग की स्थित और भी दयनीय है। इस मार्ग पर एक घंटे का सफर तीन घंटे में तय हो रहा है। दुपहिया व चौपहिया वाहन सवार बीस से पच्चीस की रफ्तार में ही चलते हैं। बरगांवा से सकरहनी मार्ग पर बरसात में निकलना जोखिम भरा होगा। तालग्राम से इंदरगढ़ मार्ग की स्थिति भी कुछ ऐसा ही बयां कर रही है। नदसिया मार्ग पर तो तो गिट्टी डाल दी गई है। इस मार्ग से निकलने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्लूडी का दावा 898 किलोमीटर सड़क को किया जा चुका गड्ढामुक्त
पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि 13 जून की शाम तक 90 फीसदी सड़कों का काम पूर्ण कर चुके हैं। 1012 किलोमीटर में 898 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है, जबकि 114 किलोमीटर में काम होना शेष है। शासन को इन मार्गों के लिए इस्टीमेट 28.85 करोड़ का भेजा गया था। इसमें 9.01 करोड़ रुपये ही मिले हैं। धनराशि मिलने में लेटलतीफी के कारण काम की रफ्तार धीमी रही। तमाम बड़े मार्ग धनराशि के अभाव में पूर्ण नहीं हो सके हैं।


सूबे की सरकार गड्ढामुक्त सड़के करने के लिए प्रतिबद्ध
जिला प्रभारी/चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे सूबे की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। हो सकता है कि कुछ सड़कें गड्ढामुक्त होने से रह गई हों, उनको आने वाले समय में जल्द ही गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed