{"_id":"651b1dc974bbd921580a6d96","slug":"dead-body-of-old-man-drowned-in-canal-recovered-after-three-days-kannauj-news-c-217-1-sknp1022-4738-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नहर में डूबे वृद्ध का तीन दिन बाद शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नहर में डूबे वृद्ध का तीन दिन बाद शव बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। नहर में नहाते समय 29 सितंबर को डूबे वृद्ध का सोमवार शाम ललौली थाना क्षेत्र में एक पुल के पास से शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी तारकेश्वर शुक्ला (65) गांव किनारे नहर में 29 सितंबर की शाम नहाने गए थे। गहराई में चले जाने से वृद्ध डूब गया था। खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लगा था। ग्रामीणों ने ललौली थाना क्षेत्र के बरगदिया पुल के पास एक व्यक्ति का शव बहता देखकर पुलिस को सूचना दी। ललौली पुलिस ने शव को बाहर निकलाया। बिंदकी कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान की है।
विज्ञापन