फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of married woman found hanging in suspicious condition

Kannauj News: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 19 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in suspicious condition
मानीमऊ। सदर कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के गांव तिखवा में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रिजगिरि गांव निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि बहन खुर्शीदा बानो का निकाह 2019 में तिखवा गांव निवासी इरशाद के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न करने लगे। कई बार परिजनों के बीच पंचायतें हुईं। नसीम का कहना है कि मंगलवार को खुर्शीदा बानो की मौत की खबर बड़े भाई के मोबाइल पर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि बहन की हत्या कर पंखे से फंदे में टांग दिया गया। हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या की बात से इनकार कर रही है। चौकी प्रभारी अमित पोरवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, जानकारी मिलने पर पंचायतनामा में नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed