{"_id":"652d90563c087be7eb0fbec9","slug":"dead-body-of-cattle-trader-found-lying-on-the-roadside-accused-of-murder-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4226-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क किनारे पडा मिला पशु व्यापारी का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क किनारे पडा मिला पशु व्यापारी का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
तिर्वा। रविवार को घर से निकले पशु व्यापारी का शव सोमवार शाम को सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में रखवाया। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी।परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गुंदारा गांव निवासी रघुवीर राजपूत ( 55) पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। रविवार को वह पशुओं की खरीदारी की बात कहकर गुरसहायगंज गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने फोन किया। फोन न उठने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के बछ्ज्जापुर गांव के पास तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे एक शव लहूलुहान अवस्था में पडा है। जानकारी होते ही पुलिस ने शव को मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। शव के पास मिले फोन व कागजात के आधार पर पुलिसकर्मियों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले गांव में एक युवक से विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश को लेकर हत्या की गई। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।