फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM overturned by divider, cattle trader dies

डिवाइडर से टकराकर पलटी डीसीएम, मवेशी व्यापारी की मौत

Fri, 18 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
DCM overturned by divider, cattle trader dies
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को उठाती क्रेन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गोरखपुर से मवेशी लेकर जा रहा एक डीसीएम डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। एक मवेशी व्यापारी की मौत हो गई। चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ। चालक, हेल्पर और पांच व्यापारी घायल हैं। हादसे में मवेशी भी जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आगरा जनपद के थाना फतेहाबाद सिकरारा निवासी मवेशी व्यापारी मनीष (24) पुत्र मेवाराम, थाना शमसाबाद लोकेशन गांव निवासी हरी सिंह (46), वीर सिंह (44), रामलाल (48) पुत्रगण ज्योति प्रसाद, अशोक कुमार (27), महेश (29) पुत्रगण रामलाल भैंस खरीद फरोख्त का व्यापार करते हैं। गोरखपुर नारायनपुर से नौ भैंस और उनके छह पड़वे को खरीद कर किराये की डीसीएम से शमसाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

आगरा जनपद के थाना एत्मादपुर भाऊपुर का कमलेश (30) पुत्र विजय सिंह डीसीएम चला रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई हेल्पर सत्यवीर (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे थाना तालग्राम के बेहटा के पास चालक को झपकी लगने से डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षाधिकारी मनोहर लाल, आनंद बिहारी, एनसीसी प्रदीप सिंह, अनिल मिश्रा, अजय सिंह ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां से मनीष, अशोक, रामलाल, कमलेश को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। रास्ते में मनीष की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त डीसीएम को क्रेन की मदद से निकवा कट पर खड़ा करा दिया गया है।

मवेशियों का भी किया गया उपचार
डीसीएम के पलटने से इसमें लदे मवेशी भी घायल हो गए। घायल 15 मवेशियों का पशु चिकित्साधिकारी डा. विकराल सिंह टीम के साथ पहुंच कर उपचार किया। दरोगा रामशंकर भारती ने मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed