फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM collision killed farmer

डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 27 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 27 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
DCM collision killed farmer

जीटी रोड हाईवे पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज

विज्ञापन
रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किसान खेत पर फसल देखने साइकिल से जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। भाजपा नेत्री अर्चना पांडेय के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।

इस मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम सरायसुंदर निवासी किसान विनीत दुबे (46) पुत्र रामनरेश दुबे सुबह साढ़े पांच बजे साइकिल से सड़क के पार स्थित खेतों पर फसल देखने जा रहे थे। जब वह गांव से कुछ दूर हाईवे पर पहुंचे तभी डीसीएम ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना होते ही चालक डीसीएम को भगा ले गया। उधर, कुछ देर बाद सुबह दौड़ लगाने निकले लोगों की नजर जब किसान पर पड़ी तो उन लोगों ने हादसे की सूचना गांव जाकर उनके परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना मिलते ही कोतवाल सीएल वर्मा, एसएसआई नवीन कुमार, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज जगन्नाथ सिंह मौके पर पहुंचे। पहले तो पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, जब नहीं माने तब बड़े अफसरों को सूचना दी गई। इस बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय भी मौके पर पहुंच गईं।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने किसान के परिजनों और भाजपा नेत्री से वार्ता की। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि किसान के आश्रितों को हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बाद में अर्चना पांडेय के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए, तब करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।

जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना के बाबत डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद किसान की पत्नी रेखा देवी, पुत्रियां अंशू व नेहा, पुत्र आकाश समेत उसके अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed