{"_id":"648a0896c97758490104d0a4","slug":"daughters-raise-the-flag-of-success-in-neet-kannauj-news-c-12-1-286823-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बेटियों ने नीट में कामयाबी के झंडे किए बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बेटियों ने नीट में कामयाबी के झंडे किए बुलंद
Thu, 15 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। 13 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का परिणाम जारी हो गया। इसमें जिले से 10 मेधावियों ने कामयाबी पाई है। जिले की बेटियों ने झंडे बुलंद किए हैं। कुल छह लड़कियां और चार लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। तिर्वा क्षेत्र से सबसे अधिक चार प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम आने के दूसरे दिन बुधवार को मेधावियों के घरों पर बधाइयां देने वालों की भीड़ लगी रही। मिठाई लेकर पहुंचे शुभचिंतकों ने नीट पास करने वालों का हौसला बढ़ाया। परिजनों को भी शुभकामनाएं मिलीं। बधाई देने के लिए परिजनों के मोबाइल पर सुबह से ही घंटियां बज रहीं थीं। बताया गया है कि जिले से इतनी बढ़ी संख्या में नीट पास करने वालों का यह ऐतिहासिक आंकड़ा है। नाम रोशन करने वालों में सौम्या सिंह, देवांशी, स्वाति, सौम्या, देवेंद्र, अरुणा पांडेय, मोहम्मद कैफ, मुकुंद पचौरी, असना अंसारी व आदित्य गौतम शामिल हैं।
-- -- -- -
फोटो-48- सौम्या सिंह। संवाद
इंटर में जिला टॉप करने वाली सौम्या बनेगी सर्जन
कन्नौज। तिर्वा कस्बे के बेला रोड निवासी यूपीएस गदनापुर के सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह और यूपीएस मकरंदापुर की सहायक अध्यापक ऊषा देवी की 18 वर्षीय बेटी सौम्या सिंह ने वर्ष 2022 में सीबीएसई से इंटर में जिला टॉप किया था। हाईस्कूल व इंटर में 97-97 फीसदी नंबर आए थे। नीट में 720 अंकों में 630 नंबर आए हैं। सौम्या ने बताया कि उसकी रुचि सर्जन बनने में है। हालांकि पढ़ाई के दौरान ही तय करेंगे कि डॉक्टर बनने के बाद वह किस विभाग को चुनेगी। सौम्या ने बताया कि राजस्थान के कोटा में रहकर 12 घंटे पढ़ाई कर तैयारी की थी। एक सवाल के जवाब में उसने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं तो बहुत हैं, लेकिन सिस्टम में दिक्कत होने की वजह से जरूरत मंदों को उसका लाभ नहीं मिल पाता है। कई डॉक्टर भी निजी स्वार्थ के चलते ऐसा करते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के जूनियर रेजी. डॉक्टर संजीव तिवारी ने भी पढ़ाया। जिस वजह से सफलता मिल सकी। परिवार में सौम्या से छोटी बहन काव्या कक्षा नौ और भाई रिदित कुमार कक्षा तीन का छात्र है।
-- -- -- -- --
फोटो- 49-आदित्य गौतम। संवाद
इलेक्ट्रानिक व्यापारी के पुत्र आदित्य गौतम ने किया नाम रोशन
तिर्वा। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मानसिंह इलेक्ट्रानिक की दुकान किए हैं। उनके 18 वर्षीय पुत्र आदित्य गौतम ने नीट में ऑल इंडिया 68 हजार रैंक पाई है। कैटेगरी रैंक 2028 आई है। जबकि नंबर 720 में से 545 हैं। आदित्य का कहना है कि मां सरस्वती देवी गृहिणी हैं। छोटा भाई अभिजीत गौतम कामर्स से इंटर कर रहा है। उसने बताया कि अगर लक्ष्य पर ध्यान दिया जाए और नियमित पढ़ाई की जाए तो कामयाबी मिल जाती है। वह आर्थों या न्यूरो विभाग में जाना चाहता है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --
फोटो- 50-असना अंसारी। संवाद
कपड़ा व्यापारी की बेटी असना अंसारी के कड़ी मेहनत से सफलता पाई
तिर्वा। कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी 22 वर्षीय असना अंसारी ने कड़ी मेहनत के बाद नीट में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि वह करीब पांच साल से तैयारी कर रहीं थीं, लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं हारी। परिजनों ने हमेशा सहयोग किया। असना का कहना है कि पिता वाजिद अंसारी रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए हैं। मां रेशमा गृहणी हैं। 20 वर्षीय बहन सुंबुल अंसारी पांडुचेरी से एनआईटी कर रही है। 18 वर्षीय भाई दाऊद अंसारी इंटर और पांच वर्षीय बहन मरियम अंसारी कक्षा एक में पढ़ाई कर रही है। असना ने बताया कि कानपुर में रहकर ही तैयारी की थी। उसके 720 में से 619 अंक आए हैं। सर्जन बनना पहली पसंद है। संवाद
-- -- -- -- -
फोटो- 51- मुकुंद पचौरी। संवाद
अभियोजन अधिकारी का बेटा भी बनेगा डॉक्टर
कन्नौज। जिला कचहरी में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (सरकारी अधिवक्ता) रहे रवींद्र पचौरी के 18 वर्षीय पुत्र मुकुंद पचौरी ने भी नीट पास कर परिजनों का नाम रोशन किया है। उनके 720 में से 652 अंक आए हैं। मुकुंद की मां सुनीता पचौरी गृहिणी हैं। नौ जून को रवींद्र पचौरी का तबादला लखनऊ के लिए हो गया है। उन्होंने बताया कि बेटे ने ऑनलाइन पढ़ाई कर नीट की तैयारी की थी। बड़ा बेटा ध्रुव पचौरी नोएडा से एलएलबी कर रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- 14सीएचबीपी52: सौम्या को मिठाई खिलाते बाबा हरिनाथ चतुर्वेदी व मौजूद पिता नीलेश चतुर्वेदी। संवाद 14सीएचबीपी53: मेधावी छात्रा देवांशी को मिठाई खिलाती माता पिता। संवाद
बेटियों ने नीट में सफल होकर परिजनों के साथ बढ़ाया मान
सौरिख। इस परीक्षा में नगर के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक नीलेश चतुर्वेदी की बेटी सौम्या व सीएचसी में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी राजीव त्रिपाठी की पुत्री देवांशी त्रिपाठी ने हिस्सा लिया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सौम्या ने 720 में 684 अंक हासिल कर देश में 826 वीं रैंक हासिल की है। वहीं देवांशी ने 636 अंकों के साथ देश में 5264 वीं रैंक हासिल कर परिजनों के साथ साथ नगर का भी मान बढ़ाया है। सौम्या ने भविष्य में सिविल सेवा के माध्यम से देश सेवा करने तथा देवांशी ने सफल सर्जन बनकर गरीबों की सेवा करना अपना लक्ष्य बताया। दोनों मेधावी छात्राओं ने सफलता का श्रेय अपने दादा दादी, माता पिता के साथ गुरुजनों को दिया। नगर के पूर्व चेयरमैन संजय चतुर्वेदी, विनोद शुक्ला, जितेंद्रनाथ चतुर्वेदी, नैमिष द्विवेदी, कौशलेन्द्र यादव, उमंग, रंजन आदेश दुबे, श्री निवास पाल आदि ने बधाई दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-52- स्वाति कुशवाहा। संवाद
पिता के सपनों को साकार करेंगी बिटिया
तालग्राम। एक पिता के सपनों को बिटिया डॉक्टर बनकर साकार करेगी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर नीट की परीक्षा पास की है। बिटिया ने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। तालग्राम अमोलर निवासी दिनेश सिंह कुशवाह अपनी दोनों बेटियों को डॉक्टर और प्रोफेसर बनने का सपना संजोय थे। इसी के खातिर किसानी छोड़ गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में साधारण नौकरी करने लगे। बेटिया भी वहीं पढ़ाई करने लगे। उनकी छोटी बेटी स्वाति ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) में सात मई को एग्जाम दिया था। मंगलवार रात आए परीक्षा परिणाम में 720 में 650 बेहतर अंक पाकर सफल रहीं है। स्वाती ने गाजियाबाद के डीएलबी पब्लिक स्कूल से कक्षा आठ तक, जेकेजी इंटरनेशनल कालेज से 10 और 12 वीं व बीएसी एमएमएच महाविद्यालय से अच्छे अंकों के साथ पास गया। इस समय एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। स्वाति इसका श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। पिता दिनेश ने बताया कि स्वाति शुरू से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी वह डॉक्टर बनना चाहते थे। बेटी की पढ़ाई के लिए घर छोड़ एक छोटी सी प्राईवेट नौकरी उसे बेहतर शिक्षा दिलवाई, मुझे खुशी है कि आज बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। जबकि दूसरी बेटी स्मृति भी बीएससी बीएड कर यूपीटेट और सीटेट की परीक्षा पास कर चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-53- देवेंद्र सिंह। संवाद
डॉक्टर बन मुफ्त में करेंगे उपचार
तिर्वा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरौल पूर्वा गांव निवासी महेंद्र सिंह शिक्षक हैं। मंगलवार की देर शाम को नीट परीक्षा का परिणाम आया। परिणाम में पुत्र देवेंद्र सिंह का नाम देखते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि बेटे देवेंद्र सिंह ने 8349 रैंक पाकर ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि कक्षा छह से 12वीं की पढ़ाई कानपुर के दीन दयाल उपाध्याय इंटरमीडिएट स्कूल से की थी। देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस सफलता में माता पिता का बहुत बड़ा सहयोग है। पिता एक शिक्षक होने से उनके निर्देशानुसार पढ़ाई करने मे बहुत मदद मिली।
-- -- -- -- -- -- -- - 14सीएचबीपी58: बेटी अरुणा को मिठाई खिलाती मां सीमा पांडेय। संवाद
मरीजों की सेवा करेगी किसान की बेटी
चपुन्ना। क्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी किसान अनुराग पांडेय की बेटी अरुणा पांडेय ने नीट प्रवेश परीक्षा में 720 में 648 अंक हासिल कर कैटेगरी रैंक 788 व ऑल इंडिया रैंक 7602 वीं रैंक हासिल की है। अरुणा का कहना है कि उसकी मां सीमा पांडेय ने उसे डॉक्टर बनाने का सपना देखा था। मां के सपना को साकार करने के लिए कोटा राजस्थान में नीट की तैयारी कर रही थी। वह डॉक्टर बनकर गरीबों के साथ समाज की सेवा करेगी। अरुणा की सफलता से बाबा बृजमोहन पांडेय, पिता अनुराग पांडेय समेत गांव के लोगों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-55- मोहम्मद कैफ का फूल माला डालकर स्वागत करते सपा नेता रफी अनवर सिद्दीकी व अन्य। संवाद नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र का हुआ स्वागत
समधन। नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर परिजनों में खुशी का माहौल छा गया है परिजनों फूल माला डालकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला गर्दाबाद निवासी अब्दुल वारिस का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ का करीबियों ने फूल माला डालकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सपा नेता रफी अनवर सिद्दीकी, गुफरान सिद्दीकी, सभासद मुस्तकीम खान, असलम आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --