फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Daughter-in-law's relatives entered the house and beat the old woman

Kannauj News: बहू के परिजनों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला को पीटा

Wed, 18 Oct 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law's relatives entered the house and beat the old woman
छिबरामऊ। क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में संपत्ति के लिए बहू के मायके वालों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी कान के कुंडल और नाक का फूल भी छीन ले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


ग्राम कल्यानपुर निवासी भाग्यवती पत्नी स्व. कनौजीलाल ने बताया कि उनका बेटा, बहू, नाती और उसकी पत्नी संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। सोमवार की रात सभी ने मारपीट की। शोरगुल सुनकर दूसरे मकान में रह रहे उसके बेटे आ गए और बीच-बचाव किया। नाती की पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया। इस पर मायके पक्ष के लोग आ गए और उसके साथ फिर से मारपीट करने लगे। उसके बेटों, बहुओं और नातिनों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गालीगलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपी महिला के कान का कुंडल व नाक का फूल भी छीन ले गए। शोरगुल सुनकर जब ग्रामीण आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मंगलवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाल ने बहबलपुर चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed