फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   daroga-sipaahee se haathaapaee, chaar par mukadama

दरोगा-सिपाही से हाथापाई, चार पर मुकदमा

Thu, 10 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
daroga-sipaahee se haathaapaee, chaar par mukadama
छिबरामऊ(कन्नौज)। मां दुर्गा की शोभायात्रा के दौरान सिपाही व दरोगा के साथ हाथापाई करना युवकों को काफी महंगा साबित हुआ। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर चार को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात सिपाही मां दुर्गा शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ था। उसी समय सिपाही को किसी ने सूचना दी कि कुछ युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे सिपाही ने युवकों को रोका। इस पर यह हमलावर हो गए। इन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर चार युवकों को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ नगर में घटना के वायरल वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें युवक सिपाहियों पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में दो युवतियां भी दिखाई दे रही हैं। युवकों का आरोप है कि सिपाही व उसका हमराह इन्हीं युवतियों के साथ खंडहर में रंगरेलियां मना रहे थे। विरोध करने पर रौब गांठते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि सिपाहियों पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। एक युवक को सिपाहियों ने रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया था। युवकों ने सिपाहियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। सिपाहियों को बचाने के लिए गए एक दरोगा के साथ भी मारपीट हुई है। युवकों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed