फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   daroga aur mahila sipaahee mein dhakkaamukkee, haathaapaee

कन्नौज: दरोगा और महिला सिपाही में धक्कामुक्की के बाद हुई हाथापाई, ये थी विवाद की वजह

Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला महिला सिपाही और महिला दरोगा से जुड़ा होने के कारण जांच महिला इंस्पेक्टर को दी गई है। ठठिया की थाना प्रभारी पूनम अवस्थी इस प्रकरण की जांच करेंगी।

विज्ञापन
daroga aur mahila sipaahee mein dhakkaamukkee, haathaapaee
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज में आशा ज्योति केंद्र में लड़की के प्रेमी को महिला सिपाही ने मिलने की छूट दे दी। इस पर केंद्र की चौकी प्रभारी ने सिपाही को फटकार लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हाथापाई की बात कही। वहीं सिपाही ने एसपी से मुलाकात कर दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया। एसपी ने इसकी जांच ठठिया थाना प्रभारी को दी है।
विज्ञापन


आशा ज्योति केंद्र में एक लड़की को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली की महिला सिपाही रेनू आई थीं। लड़की का प्रेमी उससे मिलने आ गया। महिला सिपाही ने मिलने की छूट दे दी। पता चलने पर केंद्र की चौकी प्रभारी लक्ष्मी साहू मौके पर आ गईं। चौकी प्रभारी ने लड़के के बारे में पूछा तो बताया कि उसके घर से आया है। चौकी प्रभारी ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह प्रेमी निकला। इसको लेकर चौकी प्रभारी ने महिला सिपाही को फटकार लगा दी। महिला सिपाही की इस बात पर चौकी प्रभारी से कहासुनी बढ़ गई।
विज्ञापन


वहीं महिला सिपाही रेनू पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक को महिला सिपाही ने प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें मारपीट का आरोप चौकी प्रभारी पर लगाया। दूसरी ओर चौकी प्रभारी लक्ष्मी साहू का कहना है कि नियमत: गलत करने पर महिला सिपाही को टोककर हिदायत दी थी। कहासुनी हुई थी। मारपीट का आरोप गलत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला महिला सिपाही और महिला दरोगा से जुड़ा होने के कारण जांच महिला इंस्पेक्टर को दी गई है। ठठिया की थाना प्रभारी पूनम अवस्थी इस प्रकरण की जांच करेंगी। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed