फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Danotsav Yatra will happen after 21 years

Kannauj News: दानोत्सव यात्रा 21 साल बाद होगी

Sun, 22 Jan 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Danotsav Yatra will happen after 21 years
कन्नौज। दानवीर सम्राट हर्षवर्धन की गौरवगाथा को जीवंत करने के लिए 21 सल बाद फिर से कन्नौज से प्रयागराज तक दानोत्सव यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सम्राट हर्षवर्धन दानोत्सव समिति ने बैठक कर रूपरेखा बनाई है। साथ ही कहा है कि घर-घर दस्तक देकर सहयोग लिया जाएगा। यात्रा जिले से पहली फरवरी से शुरू होकर चार फरवरी को प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

बीआरसी मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को हुई बैठक में कहा गया कि समिति में समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। अब हर साल शहर से प्रयागराज तक सम्राट हर्ष दानोत्सव यात्रा जाएगी। समाजसेवी सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 21 वर्ष पहले पीएसएम डिग्री कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अवधेश अवस्थी ने हर्ष दानोत्सव यात्रा की गौरमयी परंपरा डाली थी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष दिनेश दुबे ने कहा कि सम्राट हर्ष प्रतिवर्ष माघ में प्रयागराज के संगम तट पर खुद जाकर साधु-संतों, ब्राह्मणों व गरीबों को दान करते थे। सनातन संस्कृति व धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा स्नान करने वाले पवित्र माघ महीने में अर्द्ध कुंभ, कुंभ व महाकुंभ के समय कन्नौज सम्राट हर्षवर्धन अपने निजी वस्त्र तक गरीबों को दान कर देते थे। उसके बाद खुद किसी से मांगकर पुराना वस्त्र धारण कर राजधानी कन्नौज लौटते थे। इस मौके पर स्मरजित अग्निहोत्री, प्रकाश शर्मा, नवाब सिंह यादव, उमेश चंद्र द्विवेदी, धर्मवीर पाल, संजय दुबे, रमेश यादव, अमित दुबे, अरविंद सिंह वर्मा, उपेंद्र तिवारी व नंद कुमार कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed