{"_id":"7ad60eb287f97f42de8c8c98ac458ea2","slug":"dance-and-song-in-the-festival-fastened-merge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य और गीत ने महोत्सव में बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य और गीत ने महोत्सव में बांधा समां
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
पांचवें छिबरामऊ महोत्सव का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों गीत और नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस दौरान जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, नगर के कई विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।
छिबरामऊ महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति ने सर्द मौसम में भी गरमी ला दी। मुंबई से आए टीवी कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोग पांडाल में झूम उठे। नए और पुराने गीतों के साथ कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने समां बांध दिया। रंगारंग समापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इसके अलावा चिश्ती पब्लिक स्कूल, जेबीजी नेशनल कालेज, सुप्रभाष अकादमी, सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी, दयाल पब्लिक स्कूल, आरएस यादव इंटर कालेज के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। महोत्सव के प्रथम कार्यकर्ता गौरव त्रिपाठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना सम्मान समिति की अध्यक्षता इंदिरा दुबे को सौंपते हुए कहा कि नगर के सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास के लिए हर किसी को आगे बढ़कर आना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल जरीना बेगम, नसीर अलवी, हरिओम शर्मा, नीना बाजपेई, लकी पौल, नवीन श्रीवास्तव को प्रतीक चिंह भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, सीओ वीपी सिंह सोलंकी को शाल उढ़ाकर और प्रतीक चिंह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु पाल और अभी हाल ही में जिलाधिकारी बने नगर के अमित प्रकाश यादव के अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में लूडो के विनर उवैश, सैफ, विवेक, नकुल, प्रिया यादव, श्रेया श्रीवास्तव, कैमर में सौरभ, अनुज, शतरंज में आर्यन, अर्पित, संदीप, कृष्ण शर्मा, रंगोली में सपना, मेंहदी में रियांशी शर्मा, अंशिका, संध्या, अंजना राठौर, कोमल पांडेय, निधि, चित्रकला में विशाल चतुर्वेदी, कोमल गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, हस्तकला में शुभम भारद्वाज, सेजल गुप्ता, अनन्या सिंह, रंगोली में शिल्पी गुप्ता, उर्वशी, रिचा, अंजना को पुरस्कृत किया गया।