फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dampar kee takkar se hanumaan mandir kshatigrast, hangaama

डंपर की टक्कर से हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त, हंगामा

Fri, 26 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
dampar kee takkar se hanumaan mandir kshatigrast, hangaama
मंदिर के क्षतिग्रस्त होने के बाद विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। सांड़ को बचाने के प्रयास में बेकाबू डंपर की टक्कर से अहेर गांव में सड़क किनारे हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों के मंदिर निर्माण के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के अहेर गांव में सड़क किनारे हनुमान मंदिर है। शुक्रवार सुबह चार बजे दिबियापुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर मंदिर से टकरा गया। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। हनुमान की प्रतिमा व शिवलिंग सुरक्षित है। सुबह मंदिर को अराजकतत्वों के तोड़े जाने की आशंका पर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। यह हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम जयकरन, क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे व कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने ग्रामीणों को शांत कराया। मंदिर क्षतिग्रस्त होने की बाबत पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान डंपर की टक्कर से मंदिर क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। बाद में डंपर के इंदरगढ़ में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस ने डंपर चालक और क्लीनर को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में झांसी के थाना व गांव पुंछ निवासी डंपर चालक इंद्रपाल सिंह पुत्र मानसिंह ने बताया कि वह झांसी से गिट्टी लादकर हरदोई ले जा रहे थे। अहेर गांव में सांड़ को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर मंदिर से टकरा गया। इससे घबराकर वह लोग इंदरगढ़ की ओर डंपर लेकर चले गए। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मंदिर को क्षतिग्रस्त करने वाले डंपर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। डंपर मालिक प्रदीप श्रीवास्तव को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों की मांग पर मंदिर का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed