फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cylinder not found for 4 days, food of the diseases burning on the stove

Kannauj News: चार दिन से नहीं मिला सिलिंडर, चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन

Sat, 14 Mar 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cylinder not found for 4 days, food of the diseases burning on the stove
कन्नौज। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को दोपहर और शाम को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रतिदिन 500 से 600 मरीजों के लिए भोजन बनता है। इसके लिए दो से तीन सिलिंडर खर्च होते हैं। चार दिनों से सिलिंडर न मिलने के कारण मेस संचालक ने चूल्हे पर भोजन बनवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सुबह नाश्ता, दोपहर और शाम को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। नाश्ता और भोजन बनाने के लिए मेस संचालक गैस चूल्हे का प्रयोग करते थे लेकिन खाड़ी देशों में युद्ध के चलते गैस सिलिंडरों को लेकर दिक्कत होने लगी है। पिछले चार दिनों से मेडिकल काॅलेज की मेस के लिए गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में मेस संचालक ने मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए चूल्हे का सहारा लेना शुरू कर दिया है। चूल्हे पर ही मरीजों के लिए दाल, सब्जी और रोटी व चावल पकाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मेस संचालक चूल्हे पर भोजन बनवा रहे हैं। गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए गैस एजेंसी संचालक को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed