फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crushed body of missing girl student body found on expressway in Kannauj

UP: लापता छात्रा की एक्सप्रेसवे पर ऐसे हाल में मिली लाश, सिर्फ एक जूते से पिता ने की पहचान, न मिला उसका मोबाइल

Mon, 28 Aug 2023 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Aug 2023 10:12 AM IST
सार

कन्नौज में दो दिन से गायब छात्रा का एक्सप्रेसवे पर कुचला हुआ शव मिला है। सौरिख थाना के नगला-कन्हई की छात्रा दो दिन से गायब थी। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर नमूने एकत्र किए है।

विज्ञापन
Crushed body of missing girl student body found on expressway in Kannauj
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के सौरिख में स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा का शव दो दिन बाद एक्सप्रेसवे पर पड़ा मिला। छात्रा के परिजनों ने प्रेमी पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर नमूने एकत्र किए है। सौरिख क्षेत्र के ग्राम नगला कन्हई निवासी मलखान सिंह की पुत्री अंजली (17) कस्बे में ही एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक 25 अगस्त की सुबह नौ बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। 
विज्ञापन


उसी दिन छात्रा सौरिख कस्बे में स्थित सहेली के घर पर साइकिल खड़ी कर गायब हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर मां ने पिता मलखान सिंह व भाई सुरजीत व राकेश को मामले की जानकारी दी। पिता व भाई रविवार की सुबह गांव पहुंचे। रविवार को ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर छात्रा का शव कुचला हुआ पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ दीपक दुबे, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और छात्रा के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। वहां पहुंचे परिजनों ने छात्रा की शिनाख्त की। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए।

मां सुघरश्री पाल ने आरोप लगाया कि बेटी को गांव के ही सद्दाम हुसैन के साथ सकरावा रोड पर देखा गया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक फरार है। उसकी तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं।

परिजनों को नहीं मिला छात्रा का मोबाइल
भाई सुरजीत पाल ने बताया कि बहन जब घर से निकली थी तो उसके पास मोबाइल था। जब शव मिला तो वहां पर मोबाइल नहीं था। परिजनों की मानें तो यदि मोबाइल मिल जाए तो इस हत्याकांड से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं।
 

छात्रा के घर से महज 10 मीटर दूर है हत्यारोपी का मेडिकल स्टोर
छात्रा के घर से महज 10 मीटर की दूरी पर हत्यारोपी सद्दाम हुसैन का मेडिकल स्टोर संचालित है। परिजनों की मानें तो सद्दाम का मेडिकल स्टोर 23 अगस्त से बंद है, जबकि बेटी 25 अगस्त से गायब है। परिजनों का कहना है कि सोची-समझी साजिश के तहत बेटी को पहले गायब किया गया और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी गई। छात्रा के गायब होेने के बाद से सद्दाम हुसैन को नहीं देखा गया।
 

जूते से पिता ने की छात्रा के शव की पहचान
छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। सूचना पाकर छात्रा के पिता व भाई अस्पताल पहुंच गए। छात्रा का शव सिर से लेकर पेट तक काफी हद तक कुचला हुआ था। पिता व भाई ने पैर में पहने जूते से उसके शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed