{"_id":"617af1ef25e43829d45ea9ea","slug":"crowds-gathered-to-pay-last-respects-to-the-army-s-lal-dm-sp-leaders-paid-tribute-everyone-s-eyes-moistened-kannauj-news-knp660996583","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के लाल के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़, डीएम, एसपी, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सभी की नम हुईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के लाल के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़, डीएम, एसपी, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सभी की नम हुईं आंखें
विज्ञापन
रोती-बिलखतीं पत्नी, बच्चे और परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। सेना के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुट गई। हर आंख नम थी। डीएम, एसपी और नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छह माह के बेटे से दिलवाई गई।
थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव निवासी रामचंद्र के बेटे सुनील पाल (30) भारतीय सेना में सन 2014 में भर्ती हुए थे। एक साल बाद 2015 में वंदना के साथ शादी हुई। सुनील के पांच साल की पुत्री दीपाली और छ: माह का पुत्र दिव्यांश है। डेढ़ माह पहले वह अवकाश पर घर आए थे। अवकाश समाप्त हो जाने के बाद ड्यूटी पर चले गए। बुधवार सुबह परेड ग्राउंड में दौड़ लगाते समय हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सेना के अफसरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह करीब दस बजे सेना की बटालियन शव लेकर पैतृक गांव आई। भारी भीड़ जुट गई। शव देखते ही पत्नी वंदना बेसुध हो गईं।
डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा ने सुनील के पिता रामचंद्र को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन आपके परिवार की हर संभव मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार त्यागी, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, विधायक कैलाश राजपूूूत, उमर्दा ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, सपा नेता इंजीनियर अनिल पाल, थानाध्यक्ष पीएन वाजपेयी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बहन की शादी के दौरान आने वाले थे सुनील
ठठिया। सुनील एक माह पहले अवकाश पर आए थे। बहन सोनी की शादी 13 दिसंबर को होनी थी। घर में बहन की शादी के समय आने की कहकर गए थे। पत्नी ने दीर्घायु के लिए करवाचौथ व्रत रखा था। करवाचौथ पर पत्नी वंदना ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई थी। यह छूट नहीं पाई और पति की मौत का समाचार आ गया।