फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crowds gathered to pay last respects to the army's Lal, DM, SP, leaders paid tribute, everyone's eyes moistened

सेना के लाल के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़, डीएम, एसपी, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सभी की नम हुईं आंखें

Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to pay last respects to the army's Lal, DM, SP, leaders paid tribute, everyone's eyes moistened
रोती-बिलखतीं पत्नी, बच्चे और परिजन। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। सेना के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुट गई। हर आंख नम थी। डीएम, एसपी और नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छह माह के बेटे से दिलवाई गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव निवासी रामचंद्र के बेटे सुनील पाल (30) भारतीय सेना में सन 2014 में भर्ती हुए थे। एक साल बाद 2015 में वंदना के साथ शादी हुई। सुनील के पांच साल की पुत्री दीपाली और छ: माह का पुत्र दिव्यांश है। डेढ़ माह पहले वह अवकाश पर घर आए थे। अवकाश समाप्त हो जाने के बाद ड्यूटी पर चले गए। बुधवार सुबह परेड ग्राउंड में दौड़ लगाते समय हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सेना के अफसरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह करीब दस बजे सेना की बटालियन शव लेकर पैतृक गांव आई। भारी भीड़ जुट गई। शव देखते ही पत्नी वंदना बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा ने सुनील के पिता रामचंद्र को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन आपके परिवार की हर संभव मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार त्यागी, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, विधायक कैलाश राजपूूूत, उमर्दा ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, सपा नेता इंजीनियर अनिल पाल, थानाध्यक्ष पीएन वाजपेयी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी के दौरान आने वाले थे सुनील
ठठिया। सुनील एक माह पहले अवकाश पर आए थे। बहन सोनी की शादी 13 दिसंबर को होनी थी। घर में बहन की शादी के समय आने की कहकर गए थे। पत्नी ने दीर्घायु के लिए करवाचौथ व्रत रखा था। करवाचौथ पर पत्नी वंदना ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई थी। यह छूट नहीं पाई और पति की मौत का समाचार आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed