फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cross-examination of Nawab and Neelu Yadav to take place on the 6th.

Kannauj News: छह को नवाब और नीलू यादव से होगी जिरह

Tue, 29 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cross-examination of Nawab and Neelu Yadav to take place on the 6th.
कन्नौज। पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव से जुड़े पॉक्सो मामले में मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई। मामले में पीड़िता की बुआ की भूमिका को लेकर बचाव पक्ष के अधिवक्ता भूपेंद्र तोमर ने जिरह पूरी की। अब अगली सुनवाई छह अक्तूबर को होगी। इसमें नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव से जिरह की जाएगी। इसके बाद आरोपियों की सजा को लेकर बहस की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मामले में नवाब सिंह यादव के अलावा नीलू यादव और पीड़िता की बुआ भी आरोपी हैं। आरोप है कि आरोपियों की ओर से साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। अदालत में पीड़िता की बुआ की भूमिका को लेकर बचाव पक्ष ने अपना पक्ष रखा और जिरह पूरी की।
विज्ञापन

बयान बदलवाने के आरोप में 40 लाख रुपये देने का मामला भी
मामले में पीड़िता के बयान बदलवाने के लिए एक महिला की मदद से 40 लाख रुपये दिए जाने के आरोप से जुड़े साक्ष्य भी अदालत में रखे गए हैं। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। मामले में अभी कुछ अन्य गवाहों की पेशी होनी बाकी है। सभी गवाहों की सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपियों की सजा को लेकर बहस होगी।
विज्ञापन

25 सितंबर को नहीं हो सकी थी पेशी
नवाब सिंह यादव मामले में पिछली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख तय थी, लेकिन उस दिन नवाब सिंह यादव की पेशी नहीं हो सकी थी। उनके अधिवक्ता ने बीमारी का हवाला देते हुए अदालत में एप्लीकेशन दी थी। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed