{"_id":"743b1555cacd528f3eff9002914291b0","slug":"crop-to-small-farmers-to-sell-vehicle-service-free-vehicle-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बेचने को छोटे किसानों को मुफ्त वाहन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बेचने को छोटे किसानों को मुफ्त वाहन सेवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
छोटे किसानों के लिए मंडी समिति ने नि:शुल्क वाहन सेवा शुरू की है। मंडी सुगम परिवहन योजना के तहत क्षेत्र के छोटे किसानों को मंडी समिति मुफ्त में वाहन उपलब्ध कराएगा। जिससे किसान अपनी सब्जी-भाजी को मंडी समिति लाकर बेच सके। यह योजना शुरू हो गई है। इसके तहत दो वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा शुरू नि:शुल्क कृषक वाहन सेवा स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से शुरू हुई है। मंडी सचिव सुधांशू कुमार ने बताया मंडी सुगम परिवहन योजना के तहत दो वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
दोनों वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर गांव से हरी सब्जियां लाकर मंडी लाएंगे। इसका किसानों से कोई भी भाड़ा नहीं लिया जाएगा। एक वाहन छिबरामऊ से अकबरपुर, तेराजाकेट से तालग्राम होता कपूरपुर, बहवलपुर से वापस मंडी समिति पहुंचेगा।
विज्ञापन
दूसरा वाहन छिबरामऊ से सौरिख, शंकरपुर, विशुनगढ़ होते वापस आएगा। यह दोनों वाहन प्रतिदिन सुबह पांच बजे अपने-अपने क्षेत्रों के लिए निकलते हैं और संबंधित क्षेत्र के आने वाले गांव के लघु किसानों की हरी सब्जियों की पोटली लादकर बिक्री के लिए मंडी समिति लाते हैं।