फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth kills knives

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 25 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth kills knives
फोटो। 25सीएचबीपी3 शव के पास रोते-बिलखते मृतक के परिजन

विज्ञापन
मंगलवार शाम से गायब युवक का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर बोरिंग के कुएं में पड़ा मिला। उसका शरीर खून से लथपथ था और कई जगह चाकू से गोदे जाने के निशान थे।मृतक के पिता ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंचे एसपी ने जांच-पड़ताल कर सीओ को घटना के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी।
 
कस्बा विशुनगढ़ के मोहल्ला नुनार निवासी महेशचंद्र कठेरिया उर्फ पप्पू का पुत्र गिरजेश कठेरिया (27) मंगलवार की शाम को अचानक लापता हो गया। सुबह परिजन उसे खोजते हुए गांव के बाहर राजनरायन अग्निहोत्री के टयूबवेल पर पहुंचे तो वहां खून के निशान पड़े थे। परिजनों ने जब टयूबवेल के कुएं में झांक कर देखा तो उसमें गिरजेश की रक्तरंजिश लाश पड़ी हुई थी। सूचना पाकर सीओ श्रीकांत प्रजापति व प्रभारी एसओ सोबरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीओ ने कुएं से लाश को बाहर निकलवाया। मृतक के पूरे शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के निशान थे। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने भी घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की। एसपी ने सीओ को मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। मृतक के पिता महेशचंद्र कठेरिया ने बताया कि दो माह पहले उसके बेटे गिरजेश के साथ कस्बा निवासी मनोज कुमार दुबे उर्फ उल्ला, अभिषेक उर्फ रामू तिवारी व श्रीकांत अग्निहोत्री सहित कई लोगों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम को वह (महेश) रिश्तेदारी में गया था। सुबह जब सूचना मिली, तब वह (महेश) वापस आया। पुलिस ने महेश की तहरीर पर उक्त तीनों आरोपियों सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
विशुनगढ़। एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पड़े खून के निशानों के नमूने एकत्र किए। इसके बाद कुएं के अंदर घुसकर वहां से भी कई चीजों को एकत्र किया। सीओ ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।  

...और नहीं आई मृतक की पत्नी
विशुनगढ़। मृतक गिरजेश कठेरिया की शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम किस्तियापुर निवासी सोनी के साथ तीन साल पहले हुई थी। उसके एक दो साल की बेटी गौरी भी है। पिछले सात माह से सोनी अपने मायके में है। उसने गिरजेश के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। बुधवार को कन्नौज कोर्ट में इसी मुकदमे की तारीख थी। घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं सूचना देने के बाद भी मृतक की पत्नी उसके शव को देखने तक नहीं आई।  


उन्नाव, फर्रुखाबाद में भी दर्ज हैं कई मुकदमे
विशुनगढ़। गिरजेश कठेरिया शातिर किस्म का था। उसके ऊपर उन्नाव में रोड होल्डअप व लूट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फर्रुखाबाद में बाइक चोरी व लूट सहित कई मुकदमे उस पर दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरजेश के खिलाफ लगभग 5 संगीन मुकदमे अन्य जनपदों में दर्ज हैं, लेकिन कन्नौज में दहेज उत्पीड़न के अलावा उस पर कोई अन्य मुकदमा नहीं है। पिता महेश चंद्र कठेरिया ने बताया कि दो माह पहले गिरजेश शराब ठेका पर  गया था, जहां उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि गैरजनपदों के सभी मुकदमों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed