फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wounded elderly death while taking to hospital

घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue, 26 Jun 2018 11:46 PM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 26 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wounded elderly death while taking to hospital
रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
छिबरामऊ। दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध रविवार को मुख्यमंत्री की जनसभा से घर लौट रहा था। जहानगंज रोड पर सुभाष अकादमी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था।
विज्ञापन

 क्षेत्र के ग्राम बढ़ैपुर निवासी राजाराम (70) पुत्र बेनीराम शाक्य 24 जून को ग्राम उधरनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में गया था। कार्यक्रम के बाद गांव लौटते समय जब वह जहानगंज रोड पर सुभाष अकादमी के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उसी दिन देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया था। वहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार को परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के पुत्रों उदयवीर, शिवरतन, सोमपाल, सुरेंद्र समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed