{"_id":"5783eb864f1c1b191d13d676","slug":"women-were-confounded-wearing-a-garland-of-shoes-around-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मुंह काला किया, जूतों की माला पहना गांव में घुमाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का मुंह काला किया, जूतों की माला पहना गांव में घुमाया
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
harassment
थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की साथ ले जाने के आरोपी युवक की मां को चप्पलों से पीटा गया। फिर उसका मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय समझौते के लिए दबाव बनाया। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। तालग्राम के एक गांव निवासी महिला अपने सास-ससुर एवं बेटे के साथ रहती है। परिवार के अन्य सदस्य गुजरात में नौकरी करते हैं।
बंजारा समाज की महिला के पड़ोसी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को महिला का बेटा बहला फुसलाकर साथ ले गया। उसने तीन जुलाई को इस मामले में महिला के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। काफी खोजने के बाद भी लड़की नहीं मिली तो सोमवार को पंचायत बुलाई गई। आरोप है कि पंचायत में ग्राम प्रधान पति भी मौजूद थे। पंचायत के फैसले पर लड़की पक्ष के लोग महिला के घर पहुंचे। महिला के वृद्ध सास-ससुर को पीटा।
फिर महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए पंचायत में ले आए। यहां जूते चप्पल से उसकी पिटाई की गई। इसके बाद मुंह काला करके जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान महिला ने खुद को निर्दोष होने की बात कह सभी के पैर पर गिरकर माफी मांगी, लेकिन किसी ने नहीं सुना। दोपहर में पुलिस के पास शिकायत करने जा रही महिला को सिंगनापुर गांव के पास पंचायत में शामिल लोगों ने पकड़ लिया और जबरन उसे वापस गांव ले आए।
विज्ञापन
दोपहर बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उस पर समझौते के लिए दबाव बनाने लगी। इतना ही नहीं आरोपियों की धर पकड़ भी नहीं की गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनवर अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।