{"_id":"5b367f0a4f1c1bf26e8baae1","slug":"women-died-by-sticking-to-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आई महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो खड़िनी।
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़िनी। क्षेत्र के ग्राम जादेपुर्वा में पंखा का तार लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम जादेपुर्वा निवासी अर्चना (32) पत्नी स्वदेश शुक्रवार सुबह घर पर अकेली थी।
उसका पति और बच्चे प्रतीक्षा (8), आयुषी (7), आयुष (5) खेत पर गए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे अर्चना पंखे का तार इलेक्ट्रिक बोर्ड पर लगा रही थी। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गई। तार उसके हाथों में उलझ गया, जिससे उसके शरीर में आग लग गई।
घर से धुआं निकलते देख आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह तार को हटाकर शरीर में लगी आग को बुझाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर खेत से उसका पति और बच्चे घर पहुंचे। हादसे से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना कोई सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।