{"_id":"5776b8594f1c1bd24979ac72","slug":"woman-killed-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम नगला कायस्थान में दुकान खुलवाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर विधवा महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतका की पुत्री ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नगला कायस्थान में दुकान खुलवाने को लेकर दो दिन पहले दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। गालीगलौज के साथ मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष के हरिश्चंद्र ने गांव के विशुनदयाल, इंद्रेश, रामबरन और गोविंद के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई थी।
दूसरे दिन शुक्रवार सुबह हरिश्चंद्र समेत कई लोगों ने गोविंद के घर धावा बोल दिया। हमलावरों ने उसकी मां विमला देवी (50) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों के जाने के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल कन्नौज ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में मृतका की पुत्री पम्मी ने गांव के ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना के संबंध में सिंकदरपुर चौकी इंचार्ज जगन्नाथ सिंह का कहना है कि गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसकी हरिश्चंद्र ने एनसीआर दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह जब वह मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे तो गांव में कोई भी नहीं मिला।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह महिला विमला देवी घर में गिर गईं और किसी तरह उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप मारपीट कर हत्या करने का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि गांव में महिला के साथ मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है।