{"_id":"58dea1eb4f1c1b174063db52","slug":"vehicle-rides-death-to-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर पूर्वी बाईपास के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया, उसकी मौत पर हो गई। पुलिस ने उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हेलमेट न पहने होने से युवक के सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मैनपुरी के ग्राम मोतीनगला निवासी भंवरपाल (25) पुत्र जसवंत जाटव आगरा में किसी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार देर रात वह बाइक से ससुराल ग्राम पूर्वी मड़ैया (कसावा) जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर नगर के पूर्वी बाईपास के पास पहुंचा।
तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान अज्ञात वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भंवरपाल को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने उसके ससुराल वालों को दी। शुक्रवार की सुबह युवक के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
शव को देखते ही पत्नी संतोषी देवी गश खाकर गिर पड़ी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भंवरपाल के दो बच्चे हिमांशु (5) व सकीना (1) हैं। संतोषी ने बताया कि एक माह पहले उसके भाई की मौत हो गई थी। तब वह मायके में आई थी। उसे बुलाने के लिए उसका पति आ रहा था, जिसमें वह हादसे का शिकार हो गया।