{"_id":"57f29eca4f1c1b923226fb78","slug":"uncle-brothers-mown-down-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजों ने चाचा को गोलियों से भूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजों ने चाचा को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला लक्ष्मण में भतीजों ने चाचा की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की वजह सालभर पहले आरोपियों की पिता की हत्या का बदला बताया जा रहा है। मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ग्राम नगला लक्ष्मण निवासी सुरेंद्र उर्फ लूला (55) सोमवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए जा रहा था। वह घर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि उसे ताबड़तोड़ गोली मार दी गई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका की पत्नी ने अपने जेठ राम विलास के बेटे धर्मेंद्र एवं भूरा के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि सालभर पहले झाड़फूक के चक्कर में रामविलास की मौत हो गई थी। उसके बेटे इसके लिए सुरेंद्र को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इसी खुन्नस में गोली मार कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों ने अपने ही चाचा की हत्या की है।
विज्ञापन