फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two women among nine arrested Antrgnpdiy theft

अंतर जनपदीय चोर गिरोह की दो महिला समेत नौ गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 17 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two women among nine arrested Antrgnpdiy theft
पुलिस कार्यालय में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते एसपी व मौजूद चोरों के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम। - फोटो : अमर उजाला
गुरसहायगंज और कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में हुईं चोरियों के मामले में स्वाट, सर्विलांस और गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत घुमंतू जाति के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचे, चाकू के अलावा चोरी किए गए सामान मिला है। यह गिरोह दिन के समय फेरी लगाने का काम करते हुए रैकी करते हैं। रात में चोरी को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस टीम बनाकर पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


टीम ने गुरुवार रात अमोलर जाने वाली सड़क पर लालपुर गांव के विद्यालय के पास से शाहजहांपुर के थाना निगोही गांव मिल्किया निवासी भीमा उर्फ भीमसेन पुत्र माधौ, देवी पुत्र लल्ला, गोकरन सिंह पुत्र लल्ला, सोबरन पुत्र कोकल और शाहजहांपुर के थाना सिंघौली के गांव रावतपुर निवासी मुकेश उर्फ दयाल पुत्र ऊदल को दबोचा है। आरोपियों को असलहे और चाकू मिले हैं। इन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही गांव मिल्किया निवासी इतवारी पुत्र रामनाथ, देवकी पत्नी भीमा, नन्ही पत्नी भगन्ना और लखीमपुर खीरी के थाना पसगंवा निवासी गांव रमपुरा नन्हे पुत्र बाबू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गुरसहायगंज और कन्नौज कोतवाली में नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से तीन तमंचा 315 बोर, दो चाकू,  21 मोबाइल, चांदी की पायल, एक बल्ली, तीन लोहे के बेलचा के अलावा चोरी गया सामान बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपियों ने जसोदा के रामप्रकाश की मोबाइल शाप की दुकान में चोरी के अलावा गुरसहायगंज के चावल मंडी से सराफ की दुकान का शटर तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी, सरायमीरा में शिवकुमार के मेडिकल का शटर उठाकर नगदी व सामान चोरी की वारदात कबूली है। इसके अलावा बुलाकीपुर्वा निवासी रामकृष्ण के मकान में नकब लगाकर 70 हजार रुपये व जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार की।


टीम में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व गुरसहायगंज कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार शामिल हैं। एसपी ने गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed