फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two girls abducted

दो छात्राओं को अगवा कर एक को जहर देकर मारा

Tue, 05 Apr 2016 12:52 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 05 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two girls abducted
अपहरण
मारुति वैन सवार लुटेरों ने सरेराह दो छात्राओं को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। वैन में इनसे लूटपाट की। विरोध पर एक छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चलती वैन से फेंक दिया। दूसरी छात्रा को जबरन जहर खिलाकर तिर्वा के इंदरगढ़ तिराहे पर छोड़ दिया। कुछ ही देर में इसकी मौत हो गई। वैन से फेंकी गई छात्रा भी लापता है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में मौजूद तिर्वा कोतवाली के डडियन गांव निवासी वेदराम वर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री रुचि (19) गौतमबुद्ध डिग्री कालेज सहियापुर में बीएससी की छात्रा थी। सोमवार सुबह 10 बजे वह पंजाब नेशनल बैंक की इंदरगढ़ शाखा से छात्रवृत्ति के 3500 रुपये निकालकर लौट रही थी।
विज्ञापन


बैंक में ही उसे एक सहेली मिली। दोनों तिर्वा आने के लिए इंदरगढ़ के प्राइवेट बस अड्डे पर खड़ी थीं, तभी एक वैन के चालक ने तिर्वा चलने की बात कही। दोनों वैन के निकट पहुंची ही थीं कि वैन में बैठे चार बदमाशों में एक ने तमंचा निकालकर दोनों को धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया और तिर्वा की ओर गाड़ी बढ़ा दी।  बदमाशों ने रुचि से 3500 रुपये, मोबाइल, चांदी की तोड़ियां व अन्य जेवरात लूट लिए। सहेली ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चलती वैन से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर आने के बाद रुचि को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर तिर्वा के इंदरगढ़ तिराहे के निकट उतार दिया। छात्रा किसी तरह तिर्वा के खैरनगर रोड स्थित अपने चाचा घनश्याम वर्मा की कपड़े की दुकान पर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताकर बेहोश हो गई। वह सहेली का नाम, पता नहीं बता सकी। चाचा ने एंबुलेंस के जरिए रुचि को तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।

कानपुर ले जाए जाते समय उत्तरीपूरा के निकट रुचि ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर मेडिकल कालेज आ गए। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि घटनास्थल इंदरगढ़ थाने का है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंदरगढ़ एसओ को मेडिकल कालेज बुलाया गया है।


सीओ के मुताबिक दूसरी छात्रा का पता लगाने के लिए इंदरगढ़ पुलिस पटेल नगर तिराहे से पट्टी गांव तक सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों में छानबीन कर रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed