फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two and a half months after the Court's report on rape

ढाई महीने बाद कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट

Tue, 13 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 13 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two and a half months after the Court's report on rape
gangrape

कोर्ट के आदेश पर ढाई महीने बाद चार के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगरेप की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज की गई है। सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने पड़ोस गांव के एक व्यक्ति को पुत्री की शादी के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। आश्वासन दिया गया था कि दो माह बाद वह रुपये वापस कर देंगे। दो माह बीतने के बाद महिला ने रुपये मांगे। इसी बात की वह रंजिश मान गया। दो अक्तूबर को दोपहर बाद ग्रामीण अपने हरदोई जनपद के तीन साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और तमंचे के बल पर गैंगरेप किया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने तीन अक्तूबर को रजिस्ट्री से सदर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा। मामले की रिपोर्ट न दर्ज होने पर पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली। मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed