फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck operator killed in collision

ट्रकों की भिड़ंत में परिचालक की मौत

Fri, 01 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 01 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Truck operator killed in collision
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
जीटी रोड हरदोई तिराह के पास दो ट्रकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत में परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है। चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। वहीं दूसरा चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। कासगंज जनपद के कपैटानगला थाना गंज डुंडवारा निवासी देवेंद्र कुमार (37) पुत्र महिपाल अपने चाचा विजय पाल (40) पुत्र शैतान सिंह के साथ ट्रक  पर क्लीनर का काम करता था।
विज्ञापन


बुधवार देर रात वे दोनों पटना से नया ट्रक लेकर कासगंज जा रहे थे। जैसे ही विजय पाल ट्रक लेकर हरदोई रोड तिराह के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना देख हरदोई रोड तिराहे पर रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद में एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देवेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय पाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। सुबह होने पर सूचना परिजनों को दी गई। दोपहर को परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed