फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Transactions in dispute shopkeeper shot

लेनदेन के विवाद में दुकानदार को गोली मारी

Sat, 29 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 29 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Transactions in dispute shopkeeper shot
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सकरावा में रुपये के लेनदेन को लेकर एक दिन पहले हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। शनिवार को एक पक्ष के लोगों ने दुकान पर धावा बोल दिया और फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। मारपीट में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए। इसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ व सौरिख थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


सकरावा निवासी मानसिंह की परचून की दुकान है। एक दिन पहले लेनदेन के विवाद को लेकर ग्राम बरूआ नद्दी निवासी एक ग्राहक से उनका विवाद हो गया था। मामला पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस ने दबाव बनाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया। शनिवार को ग्राम बरूआ नद्दी निवासी कुछ लोग गाड़ियों से मानसिंह की दुकान आए और उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मानसिंह व उसका भाई कुलदीप घायल हो गए।
विज्ञापन


इस बीच श्याम सिंह वहां पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। अचानक फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। इस बीच हमलावर भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने सकरावा रोड पर जाम लगा दिया। चौकी प्रभारी ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। कुछ देर बाद सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। तब ग्रामीणों ने जाम खोला। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मानसिंह को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मानसिंह के भाई गुड्डू ने बताया हमलावरों ने उसकी परचून की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये और जीतू की दुकान से करीब 20 हजार रुपये की लूटपाट की है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। चौकी प्रभारी ओम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके गांव में दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी उनके हत्थे नहीं चढ़ा। गुड्डू ने बताया कि पिंटू, नरेंद्र, देवेंद्र, गप्पू, रामवीर निवासीगण ग्राम बरूआ नद्दी आदि ने उसके भाई की दुकानों पर धावा बोला था। उधर घटना के संबंध में सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed