{"_id":"57c333494f1c1b4114d4f43c","slug":"there-are-death-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद भी नहीं कर रहे अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के बाद भी नहीं कर रहे अंतिम संस्कार
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
नागिन को पकड़कर लोगों को दिखाता सपेरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के भवानी सराय में शनिवार रात को सोते समय सांप ने महिला को काट लिया। झाड़फूंक के बाद उपचार को कानपुर पहुंची महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन महिला को जिंदा करने के लिए ओझा के चक्कर में फंसे हुए हैं। रविवार देर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका है।भवानी सराय गांव निवासी मोहम्मद रफी पत्नी सलमा (35) बीती रात शनिवार को कमरे में पड़े बेड पर लेट थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।
महिला की चीख सुन परिजन जाग गए। महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय ओझा के पास सलेमपुर गांव ले गए। घंटों झाड़फूंक के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन महिला को उपचार के लिए फर्रुखाबाद लेकर गए, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर हैलट में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन घर पहुंचे और अंतिम संस्कार करने के बजाए फिर ओझा के चक्कर में पड़ गए। हसेरन से एक सपेरे को बुलाया, जिसने कमरे के अंदर से नागिन को पकड़ लिया है। सपेरे ने महिला को 24 घंटे के अंदर जिंदा करने भरोसा दिया है। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर हसेरन पहुंच गए हैं। देर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है।