फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three houses stealing millions

तीन घरों में लाखों की चोरी

Thu, 09 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज Updated Thu, 09 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three houses stealing millions
हैवतपुर कटरा गांव में सुनील तिवारी के मकान में चोरी के बाद टूटे पड़े बक्से व बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर कटरा गांव व रामपुर में चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाकर लगभग सवा सात लाख रुपये के जेवरात व  एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। बुधवार की सुबह सोकर उठने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मकानों में छानबीन की। देर शाम तक चोरी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


 हैवतपुर कटरा  गांव के राजेश तिवारी उर्प पूतू के मकान में मंगलवार की रात चोरों ने बाहर के कमरे की खिड़की कटर सेे काटकर कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे का मुख्य दरवाजा खोल लिया। चोरों ने सेफ, बक्से खोलकर उसमें रखी झुमकी, झाला, तोड़िया, पांच अंगूठी, गुच्छी, दो चेन व हार के अलावा 65 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। परिजन मकान की छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


सुबह जब वह नीचे उतरे तो कमरे के दरवाजे व मुख्य गेट के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी हुई थी। किसी तरह मकान के बाहर आकर देखा तो कमरे की खिड़की भी टूटी मिली। गृह स्वामी के मुताबिक चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की चोरी की है।  इसी तरह इसी गांव के सुनील तिवारी के मकान में सभी परिजन छत पर सो रहे थे। दरवाजे के बाहर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में लगभग एक बजे के बाद चोरों ने कटर से दरवाजे का कुंडा काट दिया। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर सोने की जंजीर, तोड़िया, अंगूठी, झुमकी, 25 हजार रुपये की नगदी सहित लगभग सवा लाख रुपये की चोरी की। परिजन जब सुबह छत से उतरकर नीचे पहुंचे तो दरवाजे का कुंडा कटा पाया। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उधर,  रामपुर गांव निवासी दिनेश का मकान गांव के बाहर बना है।


सभी परिजन छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने मेन गेट की कुंडी काट दी और अंदर घुस गए। कमरों में रखे बक्से तोड़कर सोने का हार, झुमकी, क रधनी, पायल, आफ पेटी, दो सोने की अंगूठी सहित 18 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। दिनेश के मुताबिक लगभग दो लाख रुपये का माल चोरी हुआ। घटना की जानकारी होते ही उप निरीक्षक अनुज कुमार चीता मोबाइल के सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन की। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed