फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young woman was beaten to death

युवती को उठाने आए युवकों को पीटा

Sat, 01 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 01 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
The young woman was beaten to death
अपहरण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
थाना तालग्राम के कैथनपुरवा में जबरन शादी करने की नियत से युवती को उठाने आए युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पिटाई के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। युवती के पिता ने दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि दो दिन पहले ही युवकों ने युवती के पिता को धमकी दी थी। कैथनपुरवा गांव निवासी ललूराम पुत्र दयाराम ने मैनपुरी जनपद के थाना इलाऊ के इलाबांस निवासी कौशल पुत्र रामबाबू व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि लंबे समय से युवक उसकी पुत्री से शादी करने का दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले सभी लोग गाड़ी लेकर आए और पुत्री से शादी करने की बात कही। जब उसने मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। गांव के लोग आए तो वे लोग भाग निकले। उसने कन्नौज जाकर एसपी से शिकायत की। आरोप है कि दोबारा गुरुवार की देर शाम युवक अपने साथ एक अन्य युवक को लाया और उसकी बेटी उठा ले जाने की धमकी दी। गांव के लोग दौड़े तो उसकी जान बच सकी। युवक मौके से भागा तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। दरोगा दिलीप कुमार ने कौशल पुत्र रामबाबू, हेमराज पुत्र लालाराम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed