फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The teacher's wife is hanged

शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगा दी जान

Fri, 16 Mar 2018 11:23 PM IST
kannauj
kannauj Updated Fri, 16 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
The teacher's wife is hanged
रोते-बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : amarujala
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला टीका में प्राइवेट शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


कानपुर देहात के ककवन थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुर विषधन निवासी जगदीश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी सुरभि की शादी छिबरामऊ के ग्राम नगला टीका निवासी सर्वेश के पुत्र रोहित कुमार के साथ 9 मई 2017 को की थी। शादी के बाद से सुरभि को उसके ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी वजह से चौथी में विदाई करने से भी ससुराल वालों ने इनकार किया था। काफी मन्नतों के बाद विदा हुई थी।
विज्ञापन


10 मार्च को ससुरालीजन बेटी की विदा करा ले गए थे। सुरभि ने फोन पर बताया था कि ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह उसकी ससुराल से उसके पास फोन आया कि अपनी बेटी को उठा ले जाओ। जब वह  यहां पहुंचा तो उसकी बेटी का शव पड़ा मिला। इस दौरान ससुरालीजन गायब थे। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति रोहित, श्वसुर सर्वेश, देवर मोहित व अमित, सास उर्मिला देवी, ददिया सास शांती, ननद रेखा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed