फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Neighbor attacks with a brick after being asked to return borrowed money; nose bone broken.

Panchkula News: उधार के रुपये मांगने पर पड़ोसी ने ईंट से किया हमला, नाक की हड्डी टूटी

Wed, 14 Oct 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Neighbor attacks with a brick after being asked to return borrowed money; nose bone broken.
पिंजौर। पिंजौर की रत्तथपुर कॉलोनी में उधार के 650 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट नाक पर लगने से प्रिंस की नाक की हड्डी टूट गई। घायल को कालका के अस्पताल से पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रिंस के अनुसार वह अपने पड़ोसी से उधार दिए 650 रुपये मांगने गया था। इसी बात को लेकर 10 अक्तूबर को पड़ोसी उसके साथ झगड़ा करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसी ने उस पर ईंट से वार कर दिया। इससे उसकी नाक पर गंभीर चोट आई और हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए कालका के अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पिंजौर थाना पुलिस के जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed