{"_id":"5717c8044f1c1bc6568b4a7a","slug":"the-pretext-of-marrying-the-woman-s-physical-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया युवती का शारीरिक शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किया युवती का शारीरिक शोषण
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई निवासी एक युवती ने अपनी रिश्तेदारी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व उसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में हरदोई जनपद के सांडी थाने के एक कस्बा निवासी युवती का कहना है कि उनके परिवार की रिश्तेदारी कन्नौज जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है।
इस गांव के एक युवक का अक्सर उसके घर आना-जाना था। इस दौरान युवक ने वर्ष 2013 में उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। युवती के अनुसार जब उसने शादी करने की बात कही तो युवक ने दहेज में सात लाख रुपये की मांग की। गरीबी के कारण इतना दहेज दे पाने में उसके पिता ने असमर्थता जताई तो इन लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
29 मार्च 2014 को मामले की शिकायत हरदोई के डीएम व उच्चाधिकारियों से की गई। इस पर युवक के परिजनों ने शादी कराने के लिए लिखित रूप में दिया। इसके बाद वरीक्षा की रस्म हुई। इस बीच युवक की सीआरपीएफ में नौकरी लग गई तो दोबारा उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक के शारीरिक शोषण के चलते वह गर्भवती हो गई थी, जिस पर उसने एक नर्स के यहां ले जाकर उसका गर्भपात भी कराया था।
विज्ञापन
अब वह ज्यादा दहेज के लालच में दूसरी जगह शादी कर रहा है। 28 अप्रैल को उसकी शादी है। इस पर उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कन्नौज कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब वह एसपी के कार्यालय में न्याय मांगने पहुंची।