फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The murder of a woman by peat-peat in the dispute of partition

बंटवारे के विवाद में पीट-पीट कर महिला की हत्या

Thu, 23 Nov 2017 11:48 PM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 23 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The murder of a woman by peat-peat in the dispute of partition
murder - फोटो : demo pic
उमर्दा (कन्नौज)। मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। ससुराली शव को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद घर से भाग निकले। मायकेवालों ने मृतका के देवर और ननद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घटना के वक्त महिला का पति बच्चों को स्कूल लेने गया था। सूचना पर देर शाम पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


 कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बा निवासी ताज मोहम्मद ने 12 साल पहले अपनी पुत्र शबाना बेगम (32) की शादी इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी अब्दुल शमीद उर्फ गुड्डू के साथ की थी। अब्दुल शमीद का भाई और ननद से मकान के बंटवारे को लेकर करीब एक माह से विवाद चल रहा है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अब्दुल शमीद अपने 10 वर्षीय एक बेटे और एक आठ वर्षीय बेटे को स्कूल से लेने चला गया था। आरोप है कि तभी उसके भाई और बहन ने शबाना बेगम को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शबाना की मौत के बाद वह उसके शव को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका कर भाग निकले। घर लौटने के बाद फांसी पर लटकी पत्नी को देखकर अब्दुल शमीद के होश उड़ गए। शबाना के शरीर पर लाठी-डंडों की पिटाई के जख्म भी मिले। इसके बाद उसने फोन कर मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। करीब शाम छह बजे मौके पर पहुंचे ताज मोहम्मद ने थाने पहुंच कर आरोपी देवर और ननद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इसके बाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, फारेंसिक टीम लेकर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। अब्दुल शमीद ने बताया कि उसका एक भाई जेल में बंद है जबकि दूसरा भाई छोटी बहन के साथ एक अलग मकान में रहता है। मकान के बंटवारे को लेकर एक माह से विवाद चल रहा है। इससे उक्त लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed