{"_id":"576839bf4f1c1bd773b4842f","slug":"the-mother-son-sacked-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने मां-बेटे को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने मां-बेटे को लूटा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम टड़हा से पुत्र के साथ दवा लेने जा रही महिला को रास्ते में बाइक सवारों ने घेरकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि बाइक सवारों ने उसके बेटे से नगदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल ने मामले की जांच प्रेमपुर चौकी इंचार्ज को सौंपी है। प्रेमपुर क्षेत्र के ग्राम टड़हा निवासी रमेशचंद्र की पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि वह अपने पुत्र पंकज के साथ साइकिल से सुबह करीब नौ बजे शहर दवा लेने आ रही थी।
जब वह ग्राम नगला आम व घिलोई के बीच बंबा पर पहुंची, तभी उसके गांव के दीपक, रजनीश, रवी और रामविलास ने बाइकों से आकर उन दोनों को घेर लिया और गालीगलौज करते हुए उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगे। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की।
इस बीच दीपक ने उसके बेटे से चार सौ रुपये लूट लिए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी हवाई फायरिंग करते भाग निकले। पीड़िता ने उक्त चारों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने मामले की जांच प्रेमपुर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को सौंपी है।