फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The lovers killed in Kannauj

कन्नौज में प्रेमी युगल की हत्या

Wed, 21 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 21 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The lovers killed in Kannauj
राोते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कुछ दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। शादीशुदा महिला व उसके युवा प्रेमी के शव सदर कोतवाली के गुखरू गांव में नलकूप की कोठरी में मिले हैं। घटना दो संप्रदायों से जुड़ी होने के कारण गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। युवक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि महिला के बदले चार बीघा जमीन मांगी गई थी। न देने पर दोनों की हत्या कर दी गई। मामले पर पंचायत भी हुई थी, पर कोई नतीजा नहीं निकला था।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी वंशराज यादव, एसडीएम सदर अरुण कुमार, सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह के अलावा कोतवाली प्रभारी ने गहन जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शवों को आनन-फानन पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अन्नू उर्फ शिवसिंह (18) के पिता महेंद्र सिंह ठाकुर ने सदर कोतवाली के हैवतपुर कटरा गांव निवासी ईशा पुत्र ईसाक, खिलौना पुत्र मुन्ना के अलावा कानपुर नगर के कोतवाली बिल्हौर के महौलियापुर निवासी इकबाल पुत्र शैर को एफआईआर में नामजद किया है। ये लोग अन्नू की प्रेमिका सलमा (32) के पति जकील के रिश्तेदार बताए गए हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शादीशुदा सलमा से अन्नू के मधुर संबंधों का घर के लोगों ने विरोध किया था। इस पर 13 दिसंबर को दोनों घर से भाग गए थे। इस मामले की रिपोर्ट सलमा के पति ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी। 19 दिसंबर को दोनों गांव तो लौट आए, लेकिन घर न जाकर इधर-उधर छिपकर रहने लगे। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला था।
विज्ञापन


मंगलवार रात अन्नू गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने नलकूप की कोठरी में था। बताया जाता है कि अन्नू के पिता शाम को खाना लेकर गए थे। फिर कोठरी में बाहर से ताला लगाकर आ गए थे। सुबह पांच बजे महेंद्र सिंह फिर नलकूप की कोठरी पर पहुंचे तो बाहर लगा ताला टूटा मिला। अंदर अन्नू और सलमा के शव पड़े थे। पुलिस को आशंका हैै कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। युवक के मुंह से झाग भी निकल रहा था। पुलिस ने सलमा के पति को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed