{"_id":"5bccc405bdec2269be331c2f","slug":"the-family-members-did-not-attend-the-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन अड़े, नहीं किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजन अड़े, नहीं किया शव का अंतिम संस्कार
kannauj
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
परिजनों को समझाते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला कायस्थान निवासी शिक्षामित्र पवन कुमार कठेरिया के शव का दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया। परिजन खंड शिक्षाधिकारी, बीआरसी और एनपीआरसी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। गांव पहुंचे एसडीएम ने मृतक की पत्नी के नाम जमीन का पट्टा और मजिस्ट्रियल जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बावजूद परिजन नहीं माने। शव का अंतिम संस्कार न होने से प्रशासन की धड़कने बढ़ गई हैं। देर शाम तक एसडीएम, सीओ और कोतवाल फोर्स के साथ गांव में ही डटे थे। उधर, मैनपुरी जिले की किशनी विधानसभा सीट से सपा विधायक बृजेश कठेरिया रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
पवन प्राथमिक विद्यालय कसिया नंदपुर में शिक्षामित्र था। उसने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास मिले सुसाइड नोट में विभागीय अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजन शिक्षा विभाग के तीनों अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। रविवार सुबह फिर एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम व कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने घर जाकर परिजनों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। उच्चाधिकारी एसडीएम से रिपोर्ट लेते रहे। दोपहर बाद एसडीएम ने मृतक की पत्नी के नाम एक एकड़ जमीन का पट्टा करने और सात दिन में मजिस्ट्रियल जांच पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बावजूद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। देर शाम अखिल भारतीय कठेरिया विकास मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विपिन कठेरिया मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी लेकर एडीजी व डीएम से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, शव का अंतिम संस्कार होने दिया जाएगा। देर रात तक अधिकारी गांव में मौजूद रहे।
शिक्षक संघ के दोनों गुटों के जिलाध्यक्ष सुशील यादव व उदयनारायन यादव ने कहा कि 3462 शिक्षक अपना एक दिन का वेतन शिक्षामित्र की पत्नी को देंगे। बताया कि जिले में लगभग शिक्षक हैं। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ने भी सभी 1600 शिक्षामित्रों से एक दिन का मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान प्रतिमा यादव के पति तपन यादव ने भी 21 हजार रुपये परिजनों को दिए हैं।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश किए हैं। अपर जिलाधिकारी को जांच सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो जाने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है।