फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The death of the young man from truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 10 Apr 2016 11:52 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sun, 10 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from truck collision
हादसा
जीटी रोड जलालपुर पनवारा के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक  में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक  मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को जलालपुर पनवारा चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि चालक मौका पाकर भाग निकला। सदर कोतवाली क्षेत्र के हौदापुरवा गांव निवासी साधुराम का 23  वर्षीय पुत्र अतर सिंह बाइक लेकर किसी काम से जलालपुर पनवारा के आगे गया हुआ था। शाम के समय वह लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह बाइक लेकर सुल्तान कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुंचा, तभी पीछे  से आ रहे अनियंत्रित ट्रक  ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अतर सिंह जीटी रोड पर गिर पड़ा। गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी बाद ट्रक को चालक खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने अतर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। सूचना  मिलते ही हौदापुरवा गांव के कई लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed