फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The death of the young man from being hit by vehicle

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 04 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 04 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man from being hit by vehicle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नगर के पश्चिमी बाईपास के पास शुक्रवार सुबह डीसीएम से उतर रहा युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से वापस गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तालग्राम थानांतर्गत ग्राम अतरौली निवासी ब्रह्मानंद शर्मा (30) पुत्र नरेशचंद्र शर्मा दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह पत्नी बाबी के साथ दिल्ली से अपने गांव डीसीएम से लौट रहा था। नगर के पश्चिमी बाईपास पर जब वह डीसीएम से उतर रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक गाड़ी को भगा ले गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से घायल को सौ शैय्या अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed