{"_id":"579271b94f1c1b1458c4bed8","slug":"the-conductor-tried-to-snatch-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर से रुपये छीनने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडक्टर से रुपये छीनने का प्रयास
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज बस के कंडक्टर से रुपयों भरा बैग छीनने का प्रयास किया। यात्रियों के विरोध के चलते बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके और फरार हो गए। मामले की सूचना चालक ने जसोदा पुलिस को दी। जिस पर बदमाशों को तलाशा गया लेकिन कोई सुराग न लग सका। फजलगंज डिपो की बस को चालक शमशुल आरिफ व परिचालक महेश अवस्थी गुरुवार की देर रात कानपुर से जयपुर ले जा रहे थे। बस में काफी सवारियां थीं।
परिचालक ने बताया कि कन्नौज से दो यात्री बस में सवार हुए। जिन्होंने टिकट नहीं लिया और विवाद करने लगे। इस बीच एक व्यक्ति ने मोबाइल से साथियों को सूचना दे दी, जिस पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने जसोदा के पास बाइकें अड़ाकर बस को रोक लिया और कंडक्टर से रुपयों भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इस बीच यात्रियों ने विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगे। भारी विरोध को देखते हुए बाद में बाइक सवार फरार हो गए। इस घटना की सूचना जसोदा चौकी में दी। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।