{"_id":"5a74aceb4f1c1b4d588b6564","slug":"ten-huts-of-ash-from-wakshipurwa-village-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्शीपुरवा गांव आग से दस झोपड़ियां राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वक्शीपुरवा गांव आग से दस झोपड़ियां राख
kannauj
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाती दमकल गाड़ी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानीमऊ/कन्नौज। हरदोई सीमा पर बसे गांव वक्शीपुरवा में झोपड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे एक ट्रैक्टर सहित 10 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाडिय़ों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद काबू पाया। अनाज के अलावा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हरदोई जनपद के गांव परसोला का मजरा शेखनपुर्वा कुछ वर्ष पहले गंगा की कटान में बहकर नष्ट हो गया। यहां रहने वाले लोग वक्शीपुवा गांव जो कन्नौज जनपद की सीमा में आता है। यहां 106 परिवार अपनी झोपड़ी बनाकर रहने लगे। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे के करीब एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रुप ले लिया।
आग की लपटे देख गांव के लोगों ने काबू करने का प्रयास किया। लोग बल्टी में पानी भरकर आग पर उड़ेलने लगे, लेकिन आग तेज होने के कारण एक के बाद एक झोपड़ी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। काबू न होते देख लोगों ने यूपी 100 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आग लगने की जानकारी दमकल कर्मचारियों को दी। सूचना पर दो दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची। दो घंटे के प्रयास बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से छोटेलाल का दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
सुरेश वर्मा, रामआसरे, छोटे लाल, केशव राम, लाखन सिंह, रमेश चंद्र , कन्हैयालाल, कमलेश कुमार, गिरधर, पप्पू सिंह के मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। सभी मकानों में करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। झोपड़ी में रखा अनाज के अलावा नगदी व अन्य सामान जल गया। लोग अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर का कहना है कि बख्सीपुर्वा गांव के निकट जिन घरो में आग लगी है, वह घर हरदोई जनपद के गांव शेखनपुर्वा के हैं। फिर भी जांच कराई जाएगी। यदि यह सभी झोपड़ी कन्नौज सीमा की निकली तो आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
-----------------------------------