फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tempo and nine injured in bike collision

टेंपो और बाइक की भिड़ंत में नौ घायल

Sat, 31 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 31 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tempo and nine injured in bike collision
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा के डीएन इंटर कालेज के पास शुक्रवार दोपहर कन्नौज से आ रहा एक टेंपो के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टेंपो पलट गया। टेंपो पर सवार आठ यात्री व बाइक चालक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। शुक्रवार दोपहर बारह बजे के करीब एक टेंपो कन्नौज से सवारियां लेकर तिर्वा आ रहा था। उसी दौरान फतेहपुर जसोदा थाना गुरसहायगंज निवासी हरीशरण (55) पुत्र यदुनाथ अपनी बाइक लेकर तिर्वा की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


डीएन कालेज के सामने फोरलेन पर बने कट पर उन्होंने अपनी बाइक मुड़ाकर दूसरी ओर आने का प्रयास किया तो सामने से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो पर बैठे  नादेमऊ निवासी मुजमिल (14) पुत्र नन्हे खां, बाइक चालक हरीशरण, इंदरगढ़ के नरायनपुर्वा निवासी नाथूराम (65) पुत्र पुत्तूलाल, तिर्वा के कनौली निवासी रामजी (16) पुत्र रामआसरे, उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत मनिकापुर के ग्राम प्रधान शिवराज सिंह (65) पुत्र राम सिंह,  गुरसहायगंज के ऊंचा निवासी चांदबानो (35) पत्नी शरीफ, इंदरगढ़ के कचाटीपुर निवासी बंशीलाल (70) पुत्र छक्कूलाल, तिर्वा के कनौली निवासी आशू (20) पुत्र रामकुमार शर्मा, तिर्वा के बौद्धनगर निवासी अनीता (40) पत्नी बाबू घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बाइक चालक हरीशरण की हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed