फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tempo and DCM Bhidin fog, six injured

कोहरे में टेंपो और डीसीएम भिड़ीं, छह घायल

Sat, 17 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 17 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tempo and DCM Bhidin fog, six injured
हादसे के बाद जीटी रोड पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरायप्रयाग में शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते टेंपो व डीसीएम की भिड़ंत होने से छह से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सरायप्रयाग से सवारी लेकर एक टेंपो गुरसहायगंज की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे कस्बा के मोहल्ला रामगंज निवासी मनोज, सरायप्रयाग निवासी अनुज कटियार, अनुज यादव, जयसिंहपुर्वा निवासी अमनचंद्र, कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी आशिक, मझपुर्वा निवासी धर्मवीर, रजलामऊ निवासी सर्वेश घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को टेंपो से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान डीसीएम गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। मामले में टेंपो स्वामी ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में कानपुर से समाचार पत्र ले जा रही गाड़ी कस्बा सरायप्रयाग में खाई में पलट गई। इससे चालक सौरिख निवासी छोटेलाल व अहिरवा कटरा निवासी अनिल तिवारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed