फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stone and brick firing away, broken gate

फायरिंग और ईंट पत्थर चले, गेट तोड़ा

Sun, 27 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 27 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stone and brick firing away, broken gate
पथराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव फरिकापुर मेें मामूली विवाद में दो पक्षों में फायरिंग व ईंट-पत्थर चले। एक घर में लगा गेट भी तोड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। एक पक्ष ने कोतवाली में दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम फरिकापुर गांव निवासी मुशर्रफ गांव की ही एक साइबर कैफे की दुकान पर आन लाइन आवेदन कर गया था। इसी दौरान गांव के साहिबे आलम अन्य साथियों के साथ पहुंच गया। किसी बात पर दोनों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में जावेद, मुकीश, अर्श आदि दुकान पर पहुंचे और मुशर्रफ को पीट दिया। सूचना पर दूसरे पक्ष के डा. अनवार, मो. अट्टू सहित दर्जनों लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


तभी एक पक्ष ने मकान की छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच फायरिंग होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। करीब 40 मिनट तक फायरिंग व पथराव से लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इस दौरान विवाद कर रहे लोगों ने जकील के मकान में लगा लोहे का गेट तोड़ डाला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव फरिकापुर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आया देख लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाबिर खां व मुस्ताक को हिरासत में ले लिया। उधर, सरफराज ने आरोप लगाया है कि डा. अनवार का पक्ष लेकर घमाइचमऊ के कई लोग पथराव व फायरिंग कर रहे थे। मामले में घायल मुशर्रफ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed