फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP leader beaten to JE electricity department

सपा नेता ने बिजली विभाग के जेई को पीटा

Tue, 30 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 30 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP leader beaten to JE electricity department
उपखंड कार्यालय में एसडीओ से वार्ता करते जेई। - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदारी को लेकर सपा नेता ने बिजली विभाग के जूनियर  इंजीनियर को पीट दिया। जेई ने जिला पंचायत सदस्य, उसके भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मानपुर विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत अवर अभियंता प्रेम शंकर शर्मा रविवार रात आठ बजे बाईपास स्थित भोजनालय पर इंजीनियरों व विभागीय ठेकेदार के साथ खाना खा रहे थे। तभी सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार के छोटे भाई शैलू कटियार अपने 4-5 साथियों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने इंजीनियर पर अपने रिश्तेदार गुड्डन कटियार से गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। जेई के मना करने पर उन्होंने जबरन उन्हें बाइक पर बैठा लिया। जीटी रोड स्टेट बैक के निकट एक बैट्री की दुकान पर ले गए। जेई का आरोप है कि यहां जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार, शैलू कटियार व अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट की। जान से मार देने की धमकी दी। जिला पंचायत सदस्य की कार में उन्हें जबरन डालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस और विभागीय जेई मौके पर पहुंच गए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सोमवार सुबह बिजली विभाग के कई इंजीनियर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के एसएसआई रमेश चंद्र पांडेय को तहरीर दी। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार, छोटे भाई शैलू कटियार व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर राज्य विद्युत परिषद के सचिव दीप चंद्र ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने सही कार्रवाई नहीं की तो परिषद आंदोलन शुरू करेगा। इस बारे में एसपी दिनेश कुमार पी का कहना है मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता कराते हैं और जेई को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed