फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Slayer reached Girehban

कातिलों के गिरेहबान तक पहुंची

Thu, 22 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 22 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Slayer reached Girehban
गांव में पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुखरू में मंगलवार की रात हुए आनर किलिंग के मामले में पुलिस कातिलों के गिरेबान तक पहुंच गई है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, मामला दो धर्मों का होने के कारण पुलिस चौकसी बरत रही है। वहीं, मृतकों के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों परिवारों से करीब आधा दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुखरू गांव निवासी अन्नू उर्फ शिव सिंह (18) पुत्र महेंद्र सिंह ठाकुर व सलमा (32) पत्नी जकील की हत्या नलकूप की कोठरी में कर दी गई थी। मामले में युवक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के पति को पुलिस ने बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। वहीं, आरोपी बनाए गए गांव हैवतपुर कटरा व बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के तीनों लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन


यही नहीं मृतक रिंकू के पिता के अलावा गांव के ही कुछ युवकों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस की जांच में शक की सुई दोनों परिवारों के सगे संबंधियों की ओर है। पुलिस मामले में कोई हीलाहवाली करने के मूड में नहीं है। अब पुलिस मौके से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मृतकों के घरों पर कुछ सगे संबंधियों की घर पर आवाजाही रही। गांव का भी यही हाल रहा। उधर, शांति व्यवस्था कायम करने के लिए एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया। पुलिस की माने तो अभी कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। दो दिन के अंदर मामला खोल दिया जाएगा।


जहर देने के बाद दबा दिया था गला
गुखरू गांव में मंगलवार की रात हुई प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की रात पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पहले दोनों को जहर दिया गया। इसके बाद गला घोंट कर हत्या की गई। फिर भी चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। महिला की पहले हत्या की गई। इस दौरान युवक हत्यारोपियों से भिड़ता रहा। बाद में उसकी भी रस्सी के फंदे से गला घोटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed